{"_id":"57f537204f1c1b9b0626ff27","slug":"youth-shot-dead-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गोली मारकर हत्या
देवरिया
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
सलमान (फाइल फोटो )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। साकेत नगर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार देर रात की है। लाश एक इंटर कॉलेज के खंडहर में मिली। युवक की बाइक, मोबाइल गायब थे। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या रुपये के विवाद, गलत संगत से जोड़ी जा रही है।
एसपी मोहम्मद इमरान ने मुकामी पुलिस को घटना से शीघ्र पर्दा हटाने के निर्देश दिए हैं। शहर के रेलवे कॉलोनी, मकान नंबर टी2 बी निवासी सलमान पुत्र तजम्मुल हुसैन अली नगर मोड़ पर चिकन की दुकान चलाता था।
मंगलवार शाम बाइक से वह साकेत नगर जाने के लिए निकला। शाम घर नहीं लौटा। परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया लेकिन बात नहीं हुई। रात सवा दस बजे एक युवक बाइक लेकर रेलवे कॉलोनी पहुंचा। उसने पिता को बताया कि सलमान घायल हालत में साकेत नगर के शिवराजी देवी इंटर कॉलेज के खंडहर में पड़ा है। वह युवक के साथ मौके के लिए रवाना हुए लेकिन युवक साकेत नगर से गायब हो गया। किसी तरह घरवाले स्कूल के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विद्यालय के बरामदे में सलमान का शव पड़ा था। खून जमीन पर फैला था। गोली लगने से अंजान घरवाले उम्मीद के साथ सलमान को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की दाहिनी कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी। चेहरे पर बारूद के निशान थे।
एसपी के निरीक्षण में पता चला की वहां स्मैकियों और जुआरियों का अड्डा है। पिता का कहना है कि बेटे की बाइक और मोबाइल गायब है। करीबियों पर शव की सुई है। प्रभारी शहर कोतवाल ने बताया कि गोली मारकर हत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम से डिटेल मिल पाएगा। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।