फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women hoisted liquor shop in Deoria

देवरिया में शराब की दुकान को महिलाओं ने फूंका

Fri, 07 Apr 2017 10:19 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 07 Apr 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Women hoisted liquor shop in Deoria
रजला गांव में देसी शराब की दुकान में लूटपाट के बाद गांव से पकड़ी गईं महिलाओं को चौराहे पर बैठाया गया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहर के रजला चौराहे पर आठ वर्ष से मौजूद देसी शराब की दुकान में नाराज महिलाओं ने आग लगा दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बवाल की सूचना पर फोर्स पहुंची। तब तक हंगामा कर महिलाएं घर लौट चुकी थीं। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने गांव में घुसकर तलाशी अभियान चलाया। दस महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर के सुनील जायसवाल की सदर कोतवाली के रजला चौराहे के पास देसी शराब की दुकान है। हाइवे पर शराब बंदी के बाद रजला गांव की महिलाएं भी देसी शराब की दुकान हटाने की मांग कर रही थीं। शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब दुकान के कर्मचारी बृजेश और अवधेश दुकान खोल रहे थे। आरोप है कि 50 की संख्या में महिलाएं लाठी लेकर पहुंचीं और हंगामा करने लगीं।
विज्ञापन


महिलाओं को उग्र होता देखकर दुकान पर काम करने वाले दोनों कर्मचारी भाग खड़े हुए। इसके बाद महिलाएं दुकान के अंदर घुस गईं और तोड़फोड़ के बाद दुकान को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और हंगामा करने वाली महिलाओं की खोजबीन शुरू की। मौके पर मौजूद कई लोगों ने तोड़फोड़ कर रही महिलाओं का वीडियो भी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने करीब एक घंटे तक गांव में सर्च अभियान चलाया। पूछताछ और पड़ताल के बाद पुलिस ने दस महिलाओं को हिरासत में लिया। शराब दुकान के मुनीम राजेश जायसवाल ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने 25 नामजद सहित 50 महिलाओं पर आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed