फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women from the roof of the reconciliation center, serious

सुलह केंद्र की छत से गिरी महिला, गंभीर

Wed, 08 Mar 2017 10:42 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 08 Mar 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Women from the roof of the reconciliation center, serious
सुमन चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कचहरी के पास मीडिएशन सेंटर (सुलह-समझौता केंद्र) की छत से एक महिला नीचे गिर गई। घटना बुधवार की दोपहर तीन बजे के करीब हुई। महिला के जमीन पर गिरते ही अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि घरेलू विवाद के कारण पति ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


भटनी थाने के बरसात गांव निवासी सुमन चौरसिया की शादी बरहज थाना के महेन निवासी बृजेश के साथ हुई है। दोनों की तीन साल की एक बेटी है। ढाई वर्ष पहले दोनों के बीच विवाद हो गया। तब से महिला मायके में रहती है। बुधवार को सुमन चौरसिया परिवार विवाद के केस में कचहरी पहुंची थी। पति के अलावा ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी थे। शाम तीन बजे के करीब दोनों पक्ष के लोग दूसरी मंजिल पर थे। महिला का आरोप है कि इस दौरान ससुराल वालों ने वकील से कहा कि दो मिनट अकेले में बात करनी है।
विज्ञापन


मौका मिलते ही उसे धक्का देकर गिरा दिया गया। कचहरी में घटना देख लोग दंग रह गए। किसी ने सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। ससुराल वाले आरोपों से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि महिला जान बूझकर छत से नीचे कूद गई। धक्का देने की बात गलत है। मुकदमे में दबाव और केस बनाने के लिए यह किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि धक्का देकर गिराए जाने की सूचना मिली थी। ससुराल वालों पर लगे आरोप की जांच होगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed