फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women are half dead by the hut burnt Dbangon

महिला को अधमरा कर दबंगों ने झोपड़ी जला दी

Mon, 21 Mar 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 21 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Women are half dead by the hut burnt Dbangon
महिला को अधमरा कर दबंगों ने झोपड़ी जला दी। - फोटो : amar ujala
खुखुंदू में नलकूप विभाग की जमीन कब्जा करने से मना करने पर कुछ लोगों ने महिला को अधमरा कर दिया। आरोपियों ने घर में से महिला को खींचकर झोपड़ी में आग लगा दी। घटना सोमवार सुबह नौ बजे की है। आग से एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर रख हो गई। थाने में पहले से ही सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस की खामोशी से घटना हो गई।
विज्ञापन



खुखुंदू थानाक्षेत्र के दोघड़ा गांव में नलकूप विभाग की नाली पर कुछ लोग निर्माण करा रहे थे। रविवार को प्रधान प्रतिनिधि रविशंकर मिश्र ने थाने में लिखित शिकायत की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सरकारी जमीन पर निर्माण से गांव की रहने वाली कुसमावती देवी पत्नी गरीब चंद का रास्ता प्रभावित हो रहा था। सोमवार की सुबह नौ बजे आरोपियों ने फिर से सरकारी जमीन पर निर्माण शुरू किया। कुसमावती देवी ने विरोध किया। 
विज्ञापन



आरोप है कि विरोधियों ने कुसमावती देवी को घर में घुसकर पीटा। अधमरा होने पर उसे खींचकर घर से बाहर कर दिया। इसके बाद झोपड़ी में आग लगा दी। आग से घर में रखे अनाज, कपड़े, चार मुर्गे आदि जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना में पीछे के पक्के मकान में भी दरार आ गई। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। आरोपी पुलिस के सामने से निकल गए। घायल महिला को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है। वहीं, प्रधान प्रतिनिधि रविशंकर मिश्र ने बताया कि सिंचाई विभाग की नाली पर कुछ लोग सरकारी जमीन पर निर्माण करा रहे थे। थाने में तहरीर दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को कब्जा कर रहे लोगों ने कुसमावती के साथ मारपीट की। इस संबंध में एसओ नितिश श्रीवास्तव ने बताया कि आग संदिग्ध हालत में लगी है। जांच के बाद महिला की गलती निकल कर सामने आ रही है। प्रधान की ओर से जो तहरीर मिली थी। उसकी जांच कराई जा रही थी। इसी बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed