फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Will be like common prisoners

आम बंदियों की तरह रहेगा अतीक

Sun, 02 Apr 2017 10:49 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sun, 02 Apr 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Will be like common prisoners
अतीक अहमद - फोटो : self
देवरिया। इलाहाबाद, फूलपुर का पूर्व सांसद अतीक अहमद देवरिया जेल में आम बंदियों की तरह ही रहेगा। आंतरिक सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन  खासा परेशान है। खासकर जेल के अंदर हाई सिक्योरिटी बैरक नहीं होने से सुरक्षा संबंधी चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन


सुरक्षा की जिम्मेदारी चंद बंदी रक्षकों के ऊपर होगी। शासन ने सबसे पहले मुख्तार अंसारी को बांदा जेल भेजा, फिर नैनी जेल में सजा काट रहे अतीक अहमद को देवरिया भेजा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि उसका नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। बांदा जेल में बंद अतीक के साथी शीलू उर्फ शैलेंद्र को भी देवरिया लाया जाएगा। सोमवार तक अतीक अहमद को देवरिया जेल लाया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि जेल के अधिकारियों को अतीक अहमद पर कड़ी निगाह रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


हालांकि इस तरह के बंदियों के लिए हाई सिक्योरिटी बैरक, सीसीटीवी कैमरा, मेटल डिटेक्टर, वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा होनी चाहिए। जिला प्रशासन को जेल की बाहरी सुरक्षा कड़ी करने के लिए कहा गया है। दो बिंदुओं पर अतीक की सुरक्षा को लेकर चिंता है। पहला, उससे मिलने कई हाई प्रोफाइल लोग या आपराधिक किस्म के लोग आ सकते हैं, दूसरी चिंता जेल में उसकी दबंगई को लेकर है। इस बाबत जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने कहा कि कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ही अतीक को देवरिया जेल लाया जाएगा। सोमवार तक उसके पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि अतीक अहमद को लेकर पुलिस भी सतर्क है। अगर जेल प्रशासन सुरक्षा की मांग करता है तो उसे पूरा किया जाएगा। आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी जेल प्रशासन की है। उसने मिलने वालों पर नजर होगी। उसके साथ कोई काफिला नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed