फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wheat crop burnt10

आग से 40 एकड़ गेहूं की फसल जली

Mon, 22 Apr 2019 12:19 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 22 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
wheat crop burnt10
खेत में लगी आग बुझाते लोग। - फोटो : amar ujala
भागलपुर। ब्लॉक के मईलौटा गांव के देवारा में अचानक आग लगने से किसानों की करीब 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर गई। किसानों ने इसका दोष प्रशासन पर मढ़ा है। उनका आरोप है कि प्रशासन ने चारागाह की भूमि नापने में देर कर दी, जिसे किसानों का फसल कटाई समय से नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से गोचर के नाम पर फसल काटने पर रोक लगी हुई थी।  दो दिन पहले ही 16 लेखपाल 3 कानूनगो और बरहज के नायब तहसीलदार राहुल गुप्ता की देखरेख में मईलौटा में पैमाइश कर देवराहा बाबा आश्रम के चारागाह भूमि को अलग कर दिया था। जिसने चारागाह में गेहूं बोया था, उसकी फसल प्रशासन ने उसी दिन कटवा दी थी। अब सिर्फ किसानों की ही फसल बची थी। किसान फसल काटने की फिराक में थे, इससे पहले ही खेतों में आग लग गई। यूपी-100 पुलिस व दमकल की गाड़ी जब तक पहुंचती तब तक 40 एकड़ फसल जल चुकी थी। गांव के राजन, रितेश, बाडू, अमरजीत, जितेन्द्र राममनोहर, दीवान, सतेन्द्र, लक्ष्मन, केदार, मकसूदन, मुकेश, हरिराज, छटृठू, सुरज सहित सैकड़ों युवकों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अगलगी से मईलौटा के देवारा में बृजबिहारी, मुन्ना मल्लाह, केदार साहनी, मंगरु यादव, वृद्धिचंद यादव, भोला साहनी, केशव मौर्य, पुनिलाल, रामाज्ञा, रामाशीष, रामबड़ाई, रामप्रीत, रामवचन, गोरख आदि किसानों की फसल जली है।
विज्ञापन

आग में झोपड़ी और गेहूं जला
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम खरोहवा दुबे में रविवार को विद्युत तारों की स्पार्किंग से लगी आग में एक झोपड़ी, दो खोप और उसमें रखा कई क्विंटल गेहूं, भूसा जल गया। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई जा सकी। ग्राम खरोहवा दुबे में जितेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, गया यादव आदि के दरवाजे से विद्युत आपूर्ति का तार गुजरा था। दोपहर में एक पोल के ऊपर तारों की स्पार्किंग से निकली चिंगारी उनकी एक झोपड़ी पर गिर गई। इससे झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी। आग फैल कर इन लोगों के दो खोप में भी पकड़ लिया। खोप में रखा 10 क्विंटल गेहूं, भूसा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed