फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Weir cut conflict between the two brothers

मेड़ काटने को लेकर दो भाइयों के बीच संघर्ष

Fri, 27 May 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Fri, 27 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Weir cut conflict between the two brothers
मेड़ काटने को लेकर दो भाइयों के बीच संघर्ष
खुखुंदू में विवादित जमीन पर मेड़ काटने को लेकर दो भाइयों के बीच बवाल हो गया। दोनों तरफ से धारदार हथियार चलने से करीब आठ लोग घायल हो गए। मामला महुईश्रीकांत गांव का है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महुईश्रीकांत गांव निवासी रामईश्वर विश्वकर्मा और हीरा विश्वकर्मा के बीच जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब हीरा विश्वकर्मा एक मेड़ को काट रहे थे। भाई रामईश्वर ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच किसी दोनों तरफ से धारदार हथियार चलाना शुरू हो गया। मारपीट के दौरान रामईश्वर, विकास, रासमुनी देवी, निर्मल और अमृता कुमारी घायल हो गई। दूसरी तरफ से हीरा, ओमप्रकाश, कन्हैया और नीरज भी घायल हो गए। पहले पक्ष के लोग गंभीर बताए जा रहे थे।
विज्ञापन


सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। गांव के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की। रामईश्वर पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर दी है। एसओ नितिश का कहना है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। कुछ लोग घायल है। तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरे पक्ष के लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed