फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Viral Video of rape try

रेप की कोशिश का वीडियो वायरल

Fri, 19 Aug 2016 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 19 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Viral Video of rape try
rape - फोटो : Demo
देवरिया। घर से सिलाई के लिए निकली किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोपियों ने किशोरी का वीडियो भी वायरल कर दिया। किशोरी के घरवालों के हाथ जब वीडियो लगा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


थाने पहुंचकर पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। घटना स्थल की सीमा को लेकर इंस्पेक्टर ने केस दर्ज करने से इंकार कर दिया। बघौचघाट इलाके में वीडियो वायरल करने का यह दूसरा मामला है। इसके पहले एक और  किशोरी का वीडियो वायरल हो चुका है।  
विज्ञापन


तहरीर में परिजनों ने बताया कि 15 अगस्त की शाम तीन बजे वह सिलाई सीखकर घर लौट रही थी। गांव का युवक बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने की बात कर नरायनपुर गांव लेकर चला गया। वहां एक कमरे में जबरदस्ती खींच ले गया जहां चार लोग पहले से मौजूद थेे, जो किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक वीडियो बनाने लगा। बात नहीं बनी तो आरोपियों ने किशोरी को मारा पीटा जिससे किशोरी बेहोश हो गई तो घबड़ाकर आरोपी उसे एक खेत में फेंककर भाग गए। शाम होते ही दुष्कर्म की कोशिश का एक वीडियो परिजनों के पास पहुंच गया। घरवालों ने बघौचघाट थाने में तहरीर दी।



इंस्पेक्टर माधव प्रसाद द्विवेदी ने घटना स्थल कुशीनगर के पटहेरवा थानाक्षेत्र का कहकर केस दर्ज करने से इंकार कर दिया। लेकिन परिजनों का कहना है कि  लड़की को बघौचघाट से अगवा किया गया, ऐसे में बघौचघाट में केस दर्ज होना चाहिए। इंस्पेक्टर माधव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है लेकिन मामला पटहेरवा थाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed