फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   violence in revenge , 10 injured

चुनावी रंजिश में मारपीट, 10 घायल

Wed, 18 Nov 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 18 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव में प्रचार को लेकर दो पूर्व प्रधान के समर्थक आपस में भिड़ गए। विवाद ने खूनी रूप से लिया। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और असलहों का प्रदर्शन भी किया गया। 

मारपीट में कई लोगों के सिर फट गए और हड्डियां टूट गई। सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची और दोनों तरफ से नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। 

विवाद के बाद दोनों तरफ से पड़ी तहरीर के आधार पर पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा का केस दर्ज किया गया है। चुनावी रंजिश को लेकर गांव में दूसरी बार मारपीट हुई है।

गौरीबाजार, कतौरा केे पिपरबारी टोला पर मंगलवार की शाम छठ को लेकर कुछ लोगों ने कार्यक्रम रखा था। गांव के कई लोग शामिल होने गए थे। चर्चा है कि कुछ लोग शराब के नशे में थे। 

दोनों तरफ से लोग अपने-अपने प्रधान के समर्थन में वोट मांग रहे थे। कहासुनी के बाद दो पूर्व प्रधान के समर्थक आमने सामने हो गए। मारपीट हो गई। 

सूचना के बाद दोनों पक्ष के लोग गोलबंद होकर एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट के दौरान धनंजय राय, रामसूजान राय, संतोष राय सहित दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए। 

उपद्रव की सूचना पर गौरीबाजार थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू की। दोनों तरफ से पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पर ले जाया गया।

 बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 एक पक्ष से प्रदीप राय की तहरीर पर पुलिस ने रामसेवक राय, अभिषेक, अभिनाश, धनंजय, सतीश राय, निशांत राय, वैभव राय, प्रदीप राय, हरिश, अखिलेश, विनोद, मखसुदन, सूरज राय, शैलेष राय, सत्यांसू, दिलीप दूसरे तरफ से अभिषेक राय की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप राय, संतोष राय, कृष्णकुमार राय, रामकुमार राय, अंगद राय, शंभू, अरूण  राय, अनूज, राजन और दिलीप पर केस दर्ज किया। 

एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर दोनों तरफ से कई लोगों को पाबंद किया गया था। पहले भी मारपीट की घटना हुई थी। मंगलवार को दो पूर्व प्रधान के दोनों भिड़ गए थे।

 दोनों तरफ से तहरीर पड़ी। कुल 26 नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, धमकी सहित अन्य धाराओं में केस हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed