अज्ञात युवक का शव मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के बैदा गांव के पुलिया के पास सोमवार की दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिला। उसकी गला रेतकर हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। मृतक के गले में रस्सी भी मिली है। पुलिस शव के पहचान में जुटी है।
सोमवार की दोपहर को गांव के कुछ लोगों ने पुलिया के पास युवक का शव देेखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
शव को बाहर निकाला गया। शव देखने से लग रहा था कि उसकी हत्या कहीं और कर शव को यहां लोकर फेंका गया है। शव के गले में प्लास्टिक की रस्सी लपेटी हुई मिली है।
मृतक के पास कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक के सीने पर शीला और हाथ पर मुन्ना गुदा हुआ पाया गया है।
पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर शव की शिनाख्त में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर वह मौक पर गए थे।
शव वाली जगह देखने पर लगा कि हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां लाकर फेंका गया है। युवक के पास कुछ भी नहीं मिला जिससे कि उसकी पहचान हो सके।
सीने पर शीला और हाथ पर मुन्ना लिखा हुआ पाया गया है। इसी के आधार और मुखबिरों के माध्यम से शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पहचान होने पर हत्या का राज खुल जाएगा।