फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two young men died from domestic discord tight

घरेलू कलह से तंग दो युवकों ने जान दी

Thu, 19 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 19 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Two young men died from domestic discord tight
घरेलू कलह से तंग दो युवकों ने जान दी। - फोटो : ANI
घरेलू विवाद से तंग आकर  गौरीबाजार के हरेरामपुर और करमेल गांव के दो युवकों ने जान दे दी। गुरुवार की सुबह हरेरामपुर के रहने वाले युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। जबकि करमेल में युवक ने आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। दोनों शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों ने थाने में सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गौरीबाजार, हरेरामपुर निवासी राघव उर्फ रघू नट मजदूरी करता था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। करीब एक साल पहले राघव का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी रघू को छोड़कर चली गई। करीब एक साल से वह काफी परेशान रहता था। बुधवार की शाम भोजन करने के बाद परिवार के सभी लोग सो रहे थे। रात में किसी समय राघव घर से निकल गया। परिवार के लोगों ने खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार की सुबह उसकी लाश गांव के बाहर रेल लाइन पर मिली। सुबह महिलाएं रेल लाइन की तरफ गईं तो घटना की जानकारी मिली। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवार ने पुलिस को घरेलू विवाद में आत्महत्या करने की बात बताई है।
विज्ञापन


गौरीबाजार, करमेल गांव निवासी रामप्रीत निषाद विदेश में नौकरी करता था। करीब छह माह पहले वह घर आया था। उसकी पत्नी मायके बहराइच में बच्चों के साथ रहती है। कुछ दिन पहले वह ससुराल गया। जहां पत्नी से विवाद हो गया। चर्चा है कि पत्नी मायके आने से इंकार कर रही थी। बुधवार को वह विदाई के लिए अड़ा था लेकिन बात नहीं बनी। गुरुवार की सुबह बंद कमरे में रामप्रीत ने आग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर गांव के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की मां कमलावती देवी ने पुलिस को सूचना दी कि पत्नी से विवाद के कारण रामप्रीत ने आग लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed