फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two vicious criminals arrested with illegal assailants and bikes

अवैध असलहा व बाइक के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Thu, 26 Apr 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Thu, 26 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Two vicious criminals arrested with illegal assailants and bikes
खामपार पुलिस ने भाटपाररानी-भिंगार मार्ग पर दो अपराधियों को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। खामपार पुलिस व जिले की स्वाट टीम को बृहस्पतिवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने जनपद के दो शातिर अपराधियों को बिहार से आते समय खामपार थाने की सीमा में धर दबोचा। उनके पास से दो अवैध असलहा तथा एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। 
विज्ञापन

खामपार पुलिस व स्वाट टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि देवरिया जनपद के दो शातिर अपराधी बिहार से भिंगारी बाजार के पास यूपी की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। दोनों टीम तत्काल हरकत में आकर मुखबिर की निशानदेही पर दो युवकों को भिंगारी की तरफ से आते हुए भाटपाररानी-भिंगारी मार्ग पर फफेलिया मोड़ के पास बाइक सहित पकड़ लिया। उनके पास से 9 एमएम की दो पिस्टल बरामद किया।
विज्ञापन

पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान अजय गुप्ता व पंकज कसेरा निवासी रामगुलाम टोला देवरिया के रूप में हुई। पुलिस उन्हें पकड़ कर थाने लाई तथा पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं। उनके पास से चोरी की बाइक व दो अवैध असलहा पाया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में  उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव थानाध्यक्ष खामपार, उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव स्वाटॅ टीम प्रभारी, कांस्टेबिल दिव्यशंकर राय खामपार, अनिल यादव, श्याम सुंदर यादव खामपार, मेराज खान स्वाट टीम, धनंजय श्रीवास्तव स्वाट टीम, अरुण स्वाट टीम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed