फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two sisters killed

करंट से दो बहनों की मौत

Sat, 02 Apr 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 02 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two sisters killed
करंट से मौत।
रुद्रपुर के बैदा गांव में बिजली के करंट से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम करीब 7.30 बजे की है। दोनों बहनें सरांव इंटर कॉलेज में कक्षा 11 और 12 कक्षा की छात्रा थीं। उनके पिता थाने में चौकीदारी  करते हैं।
विज्ञापन


बैदा गांव निवासी जगदीश पासवान के घर के सामने से 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिर गया। जिससे उनके घर में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने लगा। यह देख उनकी बड़ी बेटी नीलमती (17 वर्ष) टीवी का प्लग निकालने गई और वह बिजली के बोर्ड में उतरे करंट की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर बचाने के लिए छोटी बहन अंकिता (15 वर्ष) दौड़ी। वह भी करंट की चपेट में आकर चिपक गई। इस बीच वोल्टेज हाई होने से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


वहीं जगदीश के घरवाले बेटियों को करंट लगने से चिल्लाने लगे। गांव के लोगों ने किसी तरह बिजली काट कर दोनों को अलग किया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। नीलमती की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोग बुरी तरह झुलसी छोटी बेटी को लेकर सीएचसी रुद्रपुर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने अंकिता को मृत घोषित कर दिया। दोनों बहनें सरांव इंटर कॉलेज की छात्रा थी। नीलमती 12वीं की परीक्षा दे चुकी थी। वहीं अंकिता इस वर्ष 11वीं में पढ़ रही थी। बेटियों की मौत से पिता बिलख पड़े। अस्पताल में परिजनों की हृदय विदारक चीखों से पूरा मंजर गमगीन हो गया। पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने बिजली अधिकारियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed