फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two people were killed, three injured

लाठी-राड से पीट-पीटकर दो की हत्या, तीन घायल

Fri, 20 Apr 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Fri, 20 Apr 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two people were killed, three injured
भाटपाररानी थाना के जिरासो गांव में हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकरी। - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। जिरासो गांव के दक्षिण टोला में शुक्रवार को दो पक्षों में लाठी और राड से जमकर मारपीट हो गई। घटनास्थल पर ही एक पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। मौके पर पहुंचकर प्रभारी एसपी गणेश साहा तथा एएसपी सुरेंद्र बहादुर ने निरीक्षण किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में दो सर्किल की पुलिस तैनात कर दी गई है।  
विज्ञापन

गांव निवासी जीउत यादव और नंद यादव पट्टीदार हैं। दोनों के बीच होली के दिन किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई। शुक्रवार की दोपहर गांव के दूसरे टोले पर बालकरन के बेटे का दिन में ही तिलक था। दोनों पक्षों के लोग वहां गए थे। दोनों पक्ष आमने-सामने हुआ तो तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। किसी तरह मामला शांत कराया गया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने पहुंच गए। थोड़ी देर बाद दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। मामला गाली-गलौज से शुरू होकर मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे और राड भी निकल आए। नंद यादव पक्ष के लोगों ने जीउत यादव के बेटे राजकुमार 28 और रामनाथ यादव के बेटे राकेश यादव 25 की लाठी और राड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इसी पक्ष के दिलीप 22 पुत्र जीउत और रामप्रवेश यादव का बेटा विजय यादव 20 घायल हो गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से नंद यादव 22 को चोट आई है। एक साथ दो लाशें गिरने से गांव में कोहराम मच गया। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घर की महिलाएं सड़कों पर आ गईं। उनकी रोने की आवाजें पूरे गांव में गूंजने लगी। देखते ही देखते गांव के लोग जुट गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। सीओ दयाशंकर गौंड ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed