{"_id":"56e9b1984f1c1b25778b46ee","slug":"two-huts-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रौली में दो झोपड़ियों में आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिश्रौली में दो झोपड़ियों में आग लगी
deoria
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा थानाक्षेत्र के मिश्रौली गांव में मंगलवार को आग से दो झोपड़ियां जल गईं। गांव के लोगाें ने किसी तरह आग बुझाई। मिश्रौली गांव के भुलन प्रसाद ने मंगलवार रात जानवरों के लिए धुआं कर रखा था। रात एक बजे के करीब आग लग जाने से झोपड़ी में जल गई।
धुआं और आग देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और झोपड़ी से लोगों को बाहर निकला। इसी बीच आग बगल के इंद्रदेव की झोपड़ी में भी लग गई। मौके पर मौजूद लोग बचाव में जुट गए। इसी बीच इंद्रदेव का मवेशी आग की चपेट में आकर झुलस गया।
काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में लोगों ने आग पर काबू पा लिया। वहीं दमकल टीम आग बुझने के बाद पहुंची। आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे।