{"_id":"5a58b854507f74f2f91474cbda3509aa","slug":"two-cousins-dead-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरी चौराहे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक ट्रक के नीचे आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर घरवालों को सूचना दी।
तरकुलवा, खुटहा पटखौली निवासी संदीप यादव (30) गुरुवार को चचेरे भाई आशू यादव (18) के साथ भाई की ससुराल किसी कार्यक्रम में शामिल होने गौरीबाजार के ककवल गए थे।
आशू की दूसरे दिन इंटर की परीक्षा होने के चलते रात में ही कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर के लिए निकल पड़े। अभी वे रामपुर कारखाना के डुमरी चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि बेकाबू ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गिर गए और ट्रक के नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। शव कुछ देर तक सड़क पर पड़े रहे। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने रामपुर कारखाना थाने में हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
दोनों के पास से मिले मोबाइल और कागजात के आधार पर दोनों उनकी शिनाख्त हुई। रात को पुलिस ने घरवालों को हादसे की सूचना दी। लोगों में चर्चा थी कि यदि दोनों ने हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच जाती।
चचेरे भाइयों की मौत से गांव में मातम छा गया। परिवार के बाकी सदस्य रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
एसओ देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि हादसा देर रात हुआ। ट्रक ने पीछे से दोनों को कुचल दिया। केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।