फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Toddler death by electric

करंट की चपेट में आया बच्चा, मौत

Tue, 27 Oct 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Tue, 27 Oct 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब सोमनाथ मंदिर के पास हुई।

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

शहर के सिंधी मिल, सोमनाथ मंदिर निवासी शिवम गुप्ता (10 ) मंगलवार शाम साढे पांच बजे के करीब अपने तीन मित्रों के साथ मोहल्ले के एक निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। 

मकान में कोई मौजूद नहीं था। खेलने के दौरान बच्चे छत पर पहुंच गए। जहां ऊपर से हाई बोल्टेज तार गुजरा है। इसी बीच शिवम तार की चपेट में आया। 

मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे के साथ साथी बच्चे चिल्लाने लगे। मौके पर सैकड़ो की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी। लेकिन पंद्रह मीनट बाद बिजली सप्लाई रोकी गई। इस बात से स्थानीय लोग काफी नाराज हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। 

मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर बिजली के तार काफी नीचे हैं। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग में सुनवाई नहीं होती। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा है।

 शिवम तीन भाईयों से सबसे बड़ा था। दो छोटे भाई प्रीतम और लक्की है। तेज प्रताप गुप्ता पान कारोबारी है।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह हरी है। एसडीओ एके पाल ने बताया कि मकान खाली है। बगल के बच्चे खेलते हुए चले गए। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed