फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Timardaron to delay treatment in the hospital made a commotion

इलाज में देरी पर तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा मचाया

Tue, 27 Dec 2016 11:02 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 27 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। इलाज में देरी होने से नाराज लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख दूसरे डॉक्टर ने बच्ची का इलाज किया।
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर नहीं होने का आरोप लगाते हुए नाराज लोगों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है।

मझौलीराज के मल्लाह टोली निवासी हारून की चार वर्षीय बेटी पिंकी मंगलवार को दिन में करीब दो बजे छत से गिर गई। घायल बच्ची को लेकर लोग सलेमपुर सीएचसी पर पहुंचे। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. बृजनंदन कक्ष में नहीं थे। कुछ देर तक इंतजार के बाद डॉक्टर नहीं आए तो लोग हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख डॉ. राजेश कुमार ने बच्ची का इलाज किया और जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।


करीब 45 मिनट बाद डॉक्टर पहुंचे और बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची के साथ आए राजू खान ने अस्पताल से दवा नहीं मिलने और ड्यूटी से डॉक्टर के गायब होने की शिकायत की। कुछ देर बाद पहुंचे डॉक्टर और लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। सीएमओ डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर डॉक्टर की फटकार लगाई गई। बाद में बच्ची को अस्पताल से दवा मुहैया कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed