फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three youths killed in road accident

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Tue, 26 Apr 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 26 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three youths killed in road accident
हादसे में मौत की जानकारी मिलने पर बच्चों के साथ रोती-बिलखती अशोक की पत्नी
सलेमपुर में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने दो युवकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया, जबकि एक युवक का घर वालों ने दाह संस्कार कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। युवकों की मौत के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पिपरा भानमती गांव निवासी सुरेश की बेटी आरती की तिलक सोमवार की शाम बिहार के गुठनी के बौडी गांव में गई थी। गांव के धनंजय, अशोक और लार के बरारी गांव निवासी सोनू पासवान एक ही बाइक से तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 9 बजे तीनों गुठनी के आरबीटी विद्यालय के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही बेलोरो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज लगी की बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अशोक व धनंजय की मौत हो गई, जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनू को लोग देवरिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। तीनों युवकों की मौत की जानकारी मिलते ही तिलक समारोह और घर वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुठनी पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सोनू के घर वालों ने उसका दाह संस्कार कर दिया।  इस बाबत गुठनी एसओ निर्भय राय ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed