{"_id":"5787c88d4f1c1b217913d819","slug":"three-people-arrested-in-the-village-basantapur-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंतपुर गांव में तनाव तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसंतपुर गांव में तनाव तीन लोग गिरफ्तार
देवरिया
Updated Thu, 14 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/रामपुर कारखाना। रामपुर कारखाना के बसंतपुर गांव में बुधवार की रात शादी के दौरान बारातियों के साथ मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और बारातियों की मेडिकल कॉलेज में हालत खराब होने के कारण गांव में तनाव बरकरार है। पुलिस गांव में गश्त कर मामले पर नजर बनाए है।
गांव के रहने वाले ध्रुवनारायण सिंह के घर जिगिनी बाजार से बरात आई थी। द्वारपूजा बीतने के बाद बरात में आर्केस्ट्रा शुरू हुआ। गांव के लोग भी पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने बारातियों को चारपाई से उठाकर खुद बैठ गए। बरात पक्ष ने जब विरोध किया किया तो आरोपी हमलावर हो गए। उन्होंने दूल्हा सहित 26 से अधिक लोगों की पिटाई कर दी। जिससे कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने के साथ शादी भी करवाई। परिवार के लोगों ने लूटपाट की बात कहीं लेकिन पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 19 लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। आरोप है कि विवाद करने वाले लोग एक प्रभावशाली के संरक्षण में पहुंच गए। जिसके कारण पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन
गुरुवार को पुलिस ने नौशाद, राजू और सैदउल्लाह को गिरफ्तार किया। सुबह गांव में कुछ लोग बाइक से पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ गालीगलौज की। विवाद के बाद कई गांव के लोग लामबंद हो गए हैं, बसंतपुर में तनाव है।
पुलिस भी पूरे मामले पर नजर बनाए हैं। कुछ नेताओं ने भी गांव में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस संबंध में एसओ रामपुर कारखाना ने बताया कि कुछ लोग हिरासत में हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।