फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three million jewels stolen from bike by Dicky

बाइक की डिकी से तीन लाख के गहने चोरी

Tue, 07 Mar 2017 10:59 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 07 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three million jewels stolen from bike by Dicky
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
देवरिया (ब्यूरो)। मालवीय रोड पर दिनदहाड़े डिकी का ताला खोलकर उचक्के तीन लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर उचक्कों की तलाश कर रही है। पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना के महुआपाटन गांव निवासी जयप्रकाश शर्मा सोने-चांदी का कारोबार करते हैं। मंगलवार को वह बाइक की डिकी में तीन लाख रुपये का आभूषण लेकर शहर आए थे। मालवीय रोड पर एक बाइक की एजेंसी में बैठे थे।
विज्ञापन


गाड़ी बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक उचक्के ने डिकी खोलकर अंदर रखा तीन लाख का आभूषण चुरा लिया। जयप्रकाश जब दुकान से बाहर आए तो डिकी खुली देखकर होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल सूचना यूपी-100 को दी। पुलिस सक्रिय हुई और दुकान पहुंची। छानबीन में पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उचक्के की हरकत कैद थी। इंस्पेक्टर ने कहा कि फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान हो सकती है। केस दर्ज कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed