फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three killed in incidents

हादसों में युवती समेत तीन की मौत

Wed, 06 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 06 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three killed in incidents
हादसों में युवती समेत तीन की मौत। - फोटो : demo pic
देवरिया में कई जगहों पर हुए हादसे में युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। खुखुंदू के मुसैला पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की टक्कर होने के बाद एक युवती रोलर के नीचे आ गई। मौके पर उसकी मौत हो गई। जबकि बरहजिया ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। खेत कटाने सिवान की तरफ गया एक व्यक्ति गोरखपुर रोड पर मृत पाया गया। तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


भाटपाररानी, बड़का गांव के दुबे टोला निवासी सूर्यमोहन बेटी पूजा को लेकर मंगलवार को देवरिया आए थे। रात होने के कारण वह ससुराल उसरा बाजार चले गए। बुधवार की सुबह दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। खुखुंदू मुसैला पेट्रोल पंप के पास सूर्य मोहन की बाइक को दूसरे बाइक सवार ने ओवरटेक किया। इसी बीच दोनों बाइक में भिड़त हो गई। सूर्यमोहन और पूजा भी सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहा रोलर युवती के ऊपर चढ़ गया। 
विज्ञापन


गौरीबाजार के बैतालपुर लाला गांव निवासी नरायन यादव मंगलवार की रात सिवान की तरफ गेहू का खेत कटाने के लिए निकले थे। रात एक बजे तक घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। गोरखपुर रोड पावर हाउस के नरायन मृत हाल में पाए गए। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। कयास लगाया जा रहा है कि सड़क पार करने के दौरान नरायन वाहन के चपेट में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बरहजिया ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को हुआ। बरहज थानाक्षेत्र के करौदी निवासी हरेराम किसी काम से सलेमपुर की तरफ गए थे। दोपहर को वह बरहजिया ट्रेन से लौट रहे थे। नाले के पास ट्रेन से गिर गए। सूचना के बाद घर के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed