{"_id":"58a886174f1c1b931ad859ad","slug":"the-two-men-arrested-in-stabbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारने वाले दोनों युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू मारने वाले दोनों युवक गिरफ्तार
देवरिया
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया (ब्यूरो)। ट्यूबवेल कॉलोनी में एक युवक पर प्राणघातक हमला करने वाले दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने रुद्रपुर मोड़ से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सदर कोतवाली के तिलई बेलवा निवासी 30 वर्षीय अमित अपने चाचा अविनाश के साथ गाड़ी खरीदने सोमवार को शहर में आ रहा था।
ट्यूबवेल कॉलोनी के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने गाड़ी रोकने का इशारा किया। अमित के चाचा ने गाड़ी की रफ्तार कम कर दी, तभी बदमाशों ने चाकू से अमित के पेट में वार कर दिया। वह लहूलुहान हो गया। पेट में चाकू लिए अमित जिला अस्पताल पहुंचा।
हालत गंभीर होने पर गोरखपुर और वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। युवक पर जानलेवा हमला करने वाले युवकों की तलाश में पुलिस पिछले कई दिनों से लगी थी। पूछताछ में उन्होंने नाम अभय मिश्रा निवासी धनौती खुर्द थाना सदर कोतवाली और दूसरा अंबरीश मिश्र निवासी पचहुंआ थाना भलुअनी बताया।