फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The tree fell on the car of state BJP minister

भाजपा के प्रदेश मंत्री की गाड़ी पर पेड़ गिरा

Sun, 24 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 24 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
The tree fell on the car of state BJP minister
भाजपा के प्रदेश मंत्री जयप्रकाश निषाद के वाहन पर गिरा पेड़ और गाड़ी के पास खड़े जयप्रकाश निषाद
 भाजपा के प्रदेशमंत्री और रुद्रपुर के पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद की गाड़ी पर पेड़ गिर गया। पूर्व विधायक की सफारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी का चालक घायल हो गया है। पूर्व विधायक को मामूली चोट आई है। घटना रविवार के दोपहर दो बजे की है। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ किसी निमंत्रण में जा रहे थे। रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास जैसे ही विधायक की गाड़ी पहुंचीं, सड़क के किनारे लगा इमली का पेड़ बीच से टूट कर विधायक की गाड़ी पर गिर गया। पेड़ गिरते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। 
विज्ञापन


गाड़ी चालक जगदीश के शरीर में कई जगह शीशा चुभ गया। वह बुरी तरह घायल हो गया है। हालांकि चालक के प्रयास गाड़ी नियंत्रण में आ गई। पूर्व विधायक को मामूली चोट आई है। वहीं गाड़ी में बैठे उनके समर्थकों को भी मामूली चोट आई है। राहगीरों ने चालक को अस्पताल पहुंचाया। सड़क  के किनारे लगा इमली का पेड़ बीच से रोगग्रस्त होकर खोखला हो गया था। पछुवा हवा के तेज झोके से वह एकाएक टूट का गाड़ी पर आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed