फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The soldiers drove an unruly mob

बेकाबू भीड़ ने सिपाहियों को दौड़ाया

Mon, 05 Dec 2016 11:05 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 05 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
 The soldiers drove an unruly mob
भटनी एसबीआई में तोड़फोड़ के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
भटनी/सलेमपुर। बैंक के बाहर जुटी भीड़ बेकाबू हो गई। उग्र लोगों ने वहां मौजूद सिपाहियों को दौड़ा लिया और बैंक पर पथराव किया। भगदड़ मच गई। लोगों का तेवर देख बैंककर्मी और सिपाही बैंक के अंदर छिप गए। बाद में मयफोर्स पहुंचे इंस्पेक्टर ने लोगों को शांत कराया। सलेमपुर के बैंकों में भी लोगों ने हंगामा किया। बैंकों में कैश की किल्लत दूर होने के बजाए बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को भोर से ही भटनी एसबीआई शाखा के बाहर लंबी कतार लग गई। दिन में करीब 11 बजे लोगों का सब्र टूट गया। बैंक के अंदर जबरन दाखिल हो रहे लोगों को सिपाहियों ने रोकने की कोशिश की तो लोग उग्र हो गए और दौड़ा लिया। सिपाहियों ने बैंक का मुख्य गेट बंदकर अंदर छिप गए। लोगों ने बैंक पर ईंट-पत्थर चलाए। बैंक के कई खिड़कियों का शीशा टूट गया और कर्मचारी सहम गए। लोगों  का आरोप है कि भोर से कतार में लगे लोगों के बजाए सिपाही चहेतों को बैंक के अंदर दाखिल रहा रहे थे।
विज्ञापन


बवाल की सूचना पर इंस्पेक्टर बैंक पर पहुंचे और नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद बैंक का गेट खुला। पुलिस मौजूदगी में लोगों को कतार में खड़ा कराकर रकम दिलवाया। कैश कम होने के कारण प्रत्येक लोगों को सिर्फ दो-दो हजार रुपये मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनबी सलेमपुर में कैश नहीं होने पर लोगों ने हंगामा किया और बैंक मैनेजर पर बदसलूूकी का आरोप लगाया। पूर्वांचल बैंक में भी दोपहर बाद कैश खत्म होने पर लोगों को लौटना पड़ा। भटनी के इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि बैंक में अंदर जाने के लिए लोग बवाल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed