{"_id":"57c1cb0a4f1c1b4244d4f2bf","slug":"the-school-kitchen-fire-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के किचन में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के किचन में लगी आग
देवरिया
Updated Sat, 27 Aug 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
बरहज के मोहाव प्राथमिक विद्यालय के किचन में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। प्राथमिक स्कूल के किचन में लगी आग ने बच्चों को डरा दिया। आग की लपटों को देखते ही छात्र चिल्लाते हुए भाग खड़े हुए। चारो ओर अफरातफरी का माहौल हो गया था। एक एसआई के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। घटना में हजारों के सामान और किचन का कमरा जल गया। आगजनी मोहांव गांव के सरकारी स्कूल में शनिवार की सुबह हुई।
सुबह करीब दस बजे प्राथमिक स्कूल के किचन में रसोईया लक्ष्मीना देवी और विंदा देवी मिड-डे मील के लिए खाना बना रही थीं। तभी किचन के चूल्हे से एलपीजी गैस लिकेज होने लगा। अभी रसोईया कुछ समझ पातीं कि चूल्हे से आग की लपटें ऊपर फैलने लगी। कुछ ही देर में आग पूरे कमरे को अपने आगोश में ले लिया। पहले आग को रसोईयों ने काबू करने का प्रयास किया, लेकिन कमरे में फैल चुकी आग को रोकने में विफल रहीं।
लपटों को देख स्कूल के बच्चे चिल्लाने लगे। बच्चों को अध्यापकों ने बाहर निकाला। इतने में गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर तुरंत पहुंचे एसआई रामवृक्ष यादव ने आग को रोकने के लिए कमरे में घुस गए। इसके अलावा गांव के गुड्डू यादव और ग्राम प्रधान मदद में लग गए। काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कमरे में रखे बर्तन, चावल, गैस सिलेंडर, किचन के दरवाजे व खिड़कियां जल गए। c