फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The recent death of dubious real sisters, murder suspected

संदिग्ध हाल में सगी बहनों की मौत, हत्या की आशंका

Tue, 09 Aug 2016 10:37 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 09 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
The recent death of dubious real sisters, murder suspected
कतौरा गांव में दो बच्चियों के शव के तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गौरीबाजार (देवरिया)। कतौरा गांव में मंगलवार की सुबह दो सगी बहनों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले घर के लोगों ने दोनों शवों को नहर के किनारे दफन कर दिया। जिससे संदेह और गहरा हो गया।
विज्ञापन


मामले की तह तक पहुंचने के लिए एसपी ने दफन शवों को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिस्थितियों के आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही हैं। एक बच्ची की उम्र सात माह तो दूसरी बच्ची की उम्र चार साल बताई जा रही है। कतौरा गांव निवासी पप्पू प्रसाद भोर में नहर के किनारे कुछ लोगों की मदद से शव दफन करने में जुटा था। भीड़ देखकर गांव के लोग पहुंचे तो दूधमुंही बच्ची सहित दो शव जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन


उन्होंने पप्पू से पूछताछ की, लेकिन उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। संदेह होने पर गांव के लोगों ने सगी बहनों की हत्या की सूचना पुलिस को दी। साढ़े सात बजे के करीब सीओ डॉ. अजय सिंह, एसओ शशांकशेखर पहुंचे। इस दौरान दोनों शव जमीन पर दफन हो चुका था। पुलिस ने पप्पू और उसकी पत्नी ध्रुपति देवी से पूछताछ की। दंपति ने बताया कि सुबह ध्रुपति देवी अपने चार वर्षीय बेटी रुचि और सात माह की दूधमुंही बच्ची छोटी के साथ पोखरे की ओर  गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पैर फिसलने के कारण तीनों पोखरे में गिर गईं। जिसमें रुचि और छोटी की मौत हो गई। पुलिस को दोनों का तर्क अटपटा लगा। पड़ताल में पता चला कि सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। आशंका है कि रात को ध्रुपति देेवी दोनों बेटियों को लेकर पोखरे में पहुंची और हत्या का शव को ठिकाने लगा दिया था। जानकारी होते ही एसपी प्रभाकर चौधरी पहुंचे।


उन्होंने मामले की तह तक जाने के लिए दोनों शव को बाहर निकलवाया। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट है। एसओ ने बताया कि कतौरा में मां-बाप द्वारा दो बेटियों के हत्या किए जाने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची तो शव दफन हो चुका था। हत्या की आशंका जताई जा रही थी। जिसके कारण दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed