{"_id":"5787c7f84f1c1b124b13e767","slug":"the-death-of-the-young-man-from-the-bike-collide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक टकराने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक टकराने से युवक की मौत
देवरिया
Updated Thu, 14 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
लक्की (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। रात में बाइक की रेसिंग करना छात्र की जिंदगी पर भारी पड़ गया। तेज रफ्तार बाइक के आपस में टकराने से एक युवक की जान चली गई। जबकि उसके तीन दोस्त जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल दो युवकों का इलाज मेडिकल कॉलेज में और एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
लार थानाक्षेत्र के गौरा पांडेय गांव निवासी एडवोकेट विनोद सिंह अपने परिवार के साथ देवरिया रहते हैं। उनका 18 वर्षीय बेटा लक्की सिंह भी वहां रहकर इंटर की पढ़ाई करता था। बुधवार को अपने गांव किसी परिचित के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था।
रात करीब 10 बजे गांव के दोस्त नीतिश गिरी, अवनीश सिंह समेत चार युवक दो बाइक पर सवार होकर पिपरा चौराहे की ओर आ रहे थे। चारों युवक अभी लार के बौली वार्ड के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार की वजह से एक युवक की बाइक दूसरे युवक की बाइक में पीछे से टकरा गई। चोट लगने से चारों युवक अचेत हो गए।
विज्ञापन
खून से लथपथ सड़क पर पड़े युवकों को राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया। इसके बाद लोगों ने युवकों के घरवालों को हादसे की जानकारी दी। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल लक्की की रास्ते में मौत हो गई। वहीं नितिन गिरी और देवरिया का रहने वाला इसका दूसरा साथी मेडिकल कॉलेज में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं।
लक्की का चचेरा भाई अवनीश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अवनीश रुड़की में पढ़ाई करता है। वह शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।