फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The death of the young man fell from a moving train

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Wed, 11 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 11 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man fell from a moving train
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहे युवक की भटनी स्टेशन पर गिरकर मंगलवार की रात मौत हो गई। इससे प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक आजमगढ़ जिले का रहने वाला था। 
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के तरवां निवासी राजेश (30) बावर्ची का काम करता था। वह सिवान जिले में साथी कामगरों के साथ भोजन बनाने आया था। काम समाप्त होने के बाद सिवान में चढ़ीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस डाउन में भटनी आने के लिए सवार हुआ। रात करीब आठ बजे ट्रेन रनथ्रू भटनी रेलवे स्टेशन क्रास कर रही थी। चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा बावर्ची राजेश प्लेटाफार्म नंबर चार पर गिर गया। सिर में चोट लगने से इसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


यात्रियों की सूचना पर जीआरपी पहुंच गई। राजेश के जेब से मिले वोटर आईडी कार्ड के जरिए उसकी पहचान कर घर वालों को सूचना दी गई। बुधवार की शाम  पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे घर वाले लाश को लेकर चले गए। इस बाबत जीआरपी एसओ भटनी राजीव सिंह ने बताया कि चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक की गिरकर मौत हुई है। लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed