फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The death of the son of a businessman from the current

करंट से व्यवसायी के बेटे की मौत

Fri, 23 Sep 2016 10:56 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 23 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
The death of the son of a businessman from the current
करंट से खुखुंदू में व्यवसायी पुत्र की मौत पर रोते विलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/खुखुंदू। मिठाई की दुकान में शुक्रवार सुबह फ्रिज से सामान निकाल रहे व्यवसायी के बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। यह खबर लगते ही दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। खुखुंद गांव के गोवर्धन मद्धेशिया की कस्बे के मुख्य चौराहे पर मिठाई की दुकान है।
विज्ञापन


सुबह छह बजे गोवर्धन का बड़ा बेटा 22 वर्षीय दिलीप मद्धेशिया दुकान की साफ-सफाई के बाद फ्रिज से कुछ सामान निकालने लगा। फ्रिज में उतरे करंट ने उसे चपेट में ले लिया। दुकान में मौजूद कर्मियों ने शोर मचाया।
विज्ञापन


दुकान के पिछले हिस्से में रह रहे परिजन भाग कर आए। इसी बीच बिजली चली गई। आनन-फानन में परिजन उसे निजी डॉक्टर के पास ले गए। उसे देवरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। यह सुन परिजन रोने लगे। ढांढस बंधाने आए लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed