फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The controversy over the orchestra, 12 injured

आर्केस्ट्रा को लेकर विवाद,12 घायल

Wed, 20 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 20 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
The controversy over the orchestra, 12 injured
आर्केस्ट्रा को लेकर विवाद,12 घायल - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना के  बलियवा गांव में आर्केस्ट्रा को लेकर घराती और बराती पक्ष के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से बारह लोग घायल हो गए। बवाल के बाद गांव के लोगों ने बारातियों को घेर लिया। जान बचाकर दूल्हा और अन्य लोग गाड़ी लेकर फरार हो गए। शादी का माहौल मातम में बदल गया। विवाद के बाद दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानेदार देवेंद्र विक्रम सिंह ने दोनों पक्षों से बात करके मामले को शांत कराया।  मामला निपटने के बाद गांव के लोग पुलिस की भूमिका की सराहना करते नजर आए। 
विज्ञापन


चौरी चौरा थानाक्षेत्र के डुमरी निवासी रामप्रताप गुप्ता के घर से बारात क्षेत्र के बलियवा गांव में आई थी। मंगलवार की रात साढ़े दस बजे के करीब बाराती आर्केस्ट्रा की धुन पर नाचते हुए लड़की के दरवाजे पर जा रहे थे। इसी दौरान बारातियों के बीच से गांव का एक युवक साइकिल लेकर निकलने का प्रयास करने लगा। इसको लेकर बारातियों से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि बारातियों ने युवक के साइकिल में ताला जड़ने के बाद उसे पीट दिया। इसके बाद बाराती आगे बढ़ने लगे। इसी बीच विवाद की सूचना पाकर गांव के दर्जन भर युवक लाठी डंडा लेकर पहुंचे और बारातियों पर टूट पड़े। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से दर्जन भर लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच गांव के कई अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और बारात को चारों तरफ से घेर लिया। आर्केस्ट्रा में नाचने वाली डांसरों के साथ गांव के लोगों ने दुर्व्यहार किया। विवाद के बाद दूल्हा और कुछ बाराती गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। शादी टूटने की सूचना लड़की के घर पर पहुंची तो कोहराम मच गया। शादी के लिए घरवालों ने फोन कर संपर्क किया तो दूल्हा पक्ष ने विवाद का हवाला देते हुए शादी से इंकार कर दिया।


सूचना के बाद थानेदार देवेंद्र विक्रम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देखकर विवाद कर रहे लोग फरार हो गए। थानेदार ने खुद वर पक्ष से बात करके शादी के लिए मनाने का प्रयास किया। दोनों तरफ के लोगों से कई चक्र बात हुई। रात दो बजे के करीब पुलिस की पहल के बाद शादी हो सकी। थानेदार ने बताया कि मारपीट हुई है। किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस के प्रयास के बाद टूटते रिश्ते को जोड़ा गया है। शादी तक पुलिस मौके पर मौजूद रही। गांव में हालात सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed