फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The controversy between the two villages

दो गांवों के बीच बवाल

Wed, 25 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 25 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा मेला के दौरान कुश्ती के आयोजन में दो गांव के लोग आमने सामने हो गए। सरयू नदी के तट पर दोनों गांव के लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया, जिससे घाट पर भगदड़ मच गई। घटना में 15 लोग घायल हो गए। भगदड़ के दौरान पुलिस ने भीड़ को काबू में करने का प्रयास किया। विवाद के बाद एएसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई।  

लार के नदौली गांव के सरयू नदी घाट के किनारे बाबा सुभाग नाथ स्थान पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन भव्य मेला लगता है। इलाके के लोग नदी में स्नान के लिए आते हैं। घाट पर इस साल भी दंगल का आयोजन किया गया। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे दंगल में चुरिया टोला और  गुठनी के तीर बलुआ गांव के पहलवान जोर आजमाइश कर रहे थे। चुरिया के पहलवान को तीर बलुआ के पहलवान ने पटखनी दे दी। इसके बाद दंगल आयोजक मंडल के सदस्यों ने दोनों पहलवानों को अलग-अलग कर दिया। इससे नाराज चुरिया टोला के युवक मारपीट करने लगे। दंगल स्थल पर मारपीट होने से मेले और नदी घाट पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों गांव के लोग आमने-सामने हो गए। मेला की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन बवाल उग्र हो गया।

 मारपीट के दौरान नदौली गांव के हरेन्द्र यादव, नरेश, भोलू, सोनू, मोनू बरनवाल,  बुलबुल, राजनाथ तिवारी और चुरिया टोला के रणजीत यादव, अजय यादव, मनोज,  नागेन्द्र, दुर्गेश, मन्नू सिंह  घायल हो गए। लार एसओ विकास यादव मौके की नजाकत को भांपते हुए पीएसी और कई थाने की पुलिस की मांग कर दी। कुछ देर बाद  एएसपी एनके सिंह, एसडीएम जयप्रकाश, सीओ, सलेमपुर, खामपार, भाटपाररानी समेत कई थाने की फोर्स और पीएसी के जवान पहुंच गए। पुलिस बल को देख दोनों पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। माहौल को देखते हुए मेले में पीएसी बल और पुलिस तैनात कर दी गई है। इस बाबत एएसपी एनके सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के  उत्पातियों  को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed