{"_id":"5841ae4e4f1c1b0e1ede850a","slug":"the-14-men-in-riot-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 लोगों पर बलवा का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 लोगों पर बलवा का केस दर्ज
देवरिया
Updated Fri, 02 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। पुरानी रंजिश में रजडीहा गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 14 लोगों पर केस दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई सीओ के निर्देश पर की है। इसके पूर्व इस गांव में हुए बवाल में दो युवकों की मौत हो चुकी है। कोतवाली क्षेत्र के रजडीहा गांव में होली के दिन गोली चल गई।
इसमें घायल दो युवकों की मौत हो गई थी।
घटना के बाद गांव में काफी दिनों तक पीएसी तैनात रही। इसको लेकर गांव में अभी तक तनाव बरकरार है। इसी मामले को लेकर 21 नवंबर को गीता देवी और इनके घरवालों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत की।
लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीओ अजय कुमार राय से की। सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया।
कोतवाली पुलिस ने रविंद्र यादव, कमलावती देवी, राजकुमार यादव, नीरज, योगेश, दुर्गेश, राजकुमार, छोटू, जुमराती देवी, रंभा, मीरा देवी, मनोरमा, प्रियंका, रामअशीष पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी भूमिगत हो गए है।