मदरसा परीक्षार्थी को बंधक बना पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा शिक्षा परिषद की सालाना परीक्षा इस बार इंटर कॉलेज में चल रही है। उनकी ओर से परीक्षा में पास होने के लिए रकम निर्धारित कर दी गई है। जो परीक्षार्थी रुपये दे रहा है उसको अलग कमरे में बैठाया जा रहा है। पथरदेवा क्षेत्र के शनिवार को एक परीक्षा केंद्र में सुबह की पाली में परीक्षार्थियों से रुपये वसूलने का काम शुरू हुआ। केंद्र व्यवस्थापक का भाई परीक्षार्थियों से रुपये मांगने लगे। इसको लेकर परीक्षार्थी और उसमें बहस शुरू हो गई। परीक्षार्थियों के बीच बेइज्जती केंद्र व्यवस्थापक के भाई को नागवार गुजरी।
इसके बाद उन्होंने दूसरे कमरों में ड्यूटी कर रहे कक्ष निरीक्षकों को बुला लिया और वह लोग परीक्षार्थी को जबरिया उठा ले गए। एक कमरे में बंद कर पिटाई शुरू कर दी। स्कूल वालों की हरकत से परीक्षार्थी भड़क उठे और अपने कमरों से बाहर निकल कर हंगामा करने लगे। परीक्षार्थियों के तेवर देखकर स्कूल प्रबंधन ने छात्र को छोड़ा। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में एसओ बघौचघाट ने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है।
कोट
परीक्षार्थी की पिटाई का मामला संज्ञान में है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तय है।
-पीके सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।