फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Students in the electoral fight in revenge

चुनावी रंजिश में छात्रों में मारपीट

Thu, 06 Oct 2016 11:41 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 06 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Students in the electoral fight in revenge
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। चुनावी रंजिश में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इससे भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट करने वाले छात्र भाग निकले। पुलिस ने घायल युवक का इलाज सीएचसी पर कराया।
विज्ञापन


मारपीट के बाद कॉलेज की छुट्टी कर दी गई। एसडीपीजी कॉलेज मठ लार में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के पराजित प्रत्याशी विजय सिंह का रावतपार गांव निवासी निहाल सिंह समर्थक है। वह किसी काम से विजय से मिलने कॉलेज पर आया था। छात्रसंघ के चुनावी रंजिश को लेकर छात्रों का दो गुट भिड़ गए। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। छात्र और कर्मचारी कमरे में छिप गए।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष समर्थकों ने निहाल का सिर फोड़ दिया। वहीं दूसरे पक्ष के युवक बरडीहा दलपत गांव निवासी मुन्ना यादव को भी चोटें आई हैं।  मारपीट के बाद कॉलेज में सन्नाटा छा गया। लार नगर के चौकी इंचार्ज जीतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed