{"_id":"5875188e4f1c1b0c50ba80de","slug":"stepmother-killed-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में सौतेली मां की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में सौतेली मां की हत्या
देवरिया
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
चानमती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गौरीबाजार। सौतेली मां की बेटे ने चाचा के साथ मिलकर पीटकर हत्या कर दी। घटना सोमवार रात दीवान पोखरा गांव में हुई। पहली पत्नी के छोड़कर चले जाने पर ओमप्रकाश निषाद ने दूसरी शादी कर ली थी। पहली पत्नी का बेटा सूरज चाचा के साथ रहता है।
जमीन और संपत्ति बंटवारे को लेकर बेटे और भाई से उसका विवाद चल रहा है। कई बार पंचायत भी हो चुकी है लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने बेटे सूरज, भाई जयप्रकाश निषाद समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
दीवान पोखरा के ओमप्रकाश निषाद ने दो शादी कर रखी है।
पहली पत्नी से सूरज निषाद है। 20 साल पहले पहली पत्नी उसे छोड़कर कहीं चली गई। ओमप्रकाश ने चानमती से दूसरी शादी कर ली। चानमती से दो संतान सात वर्षीय सीमा और पांच वर्षीय रितेश हैं। सूरज चाचा जयप्रकाश निषाद के साथ रहता है।
विज्ञापन
ओमप्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे भाई जयप्रकाश निषाद, बेटा सूरज और एक अन्य व्यक्ति मुन्ना निषाद लाठी-डंडे से लैस होकर दरवाजे पर पहुंचे और पीटकर चानमती की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।