फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Son, mother, daughter ended their lives were Heel

बेटे को मां ने खीर दी तो बहू ने जान दी

Fri, 15 Jul 2016 10:31 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 15 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Son, mother, daughter ended their lives were Heel
fire - फोटो : amar ujala
बरहज। सास के हाथ का बना पति को खीर खाते देख गुस्साई पत्नी ने शरीर पर किरासिन डालकर आग लगा ली। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना नगर के आजाद नगर दक्षिणी बरहना घाट के पास की है। बरहना घाट के समीप रहने वाली चंद्रावती देवी की दो संतानें हैं। बड़ा बेटा बाहर रहता है।
विज्ञापन


वह छोटे बेटे संदीप और उसकी पत्नी रीमा के साथ रहती थीं। लेकिन कुछ दिन पहले बहू से कहासुनी होने के बाद चंद्रावती अलग रहती थीं। गुरुवार को चंद्रावती ने चूल्हे पर खीर बनाईं और बेटे संदीप को खाने के लिए दी। संदीप खीर खाने लगा। मां के हाथ का बना खीर पति को खाता देख रीमा नाराज हो गई। इसको लेकर उसका अपने पति और सास से झगड़ा हुआ। विवाद को शांत करने के लिए संदीप घाट की ओर चला गया।
विज्ञापन



उसकी मां बाजार चली गईं। घर में दो साल की बेटी अंशिका के साथ रीमा मौजूद थी। कुछ ही देर बाद मकान के आंगन में रीमा ने किरासिन उड़ेल कर आग लगा ली। घटना के वक्त पास में मौजूद दो वर्षीय बेटी अंशिका रोने लगी। उसकी आवाज सुन पड़ोसी पहुंचे तो अवाक रह गए। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया, जहां उसे रेफर कर दिया गया। देर रात मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप का विवाह तीन वर्ष पूर्व सलेमपुर में हुआ था। पहले भी रीमा ने गुस्से में हथेली की नस काट कर जान देने की कोशिश की थी। एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रीमा के मायके वालों ने समझौता कर लिया, जिसके चलते आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed