फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   so didnot tell historysheeters name

‘हिस्ट्रीशीटर के नाम भी नहीं बता पाए थानेदार’

Sat, 16 Apr 2016 10:46 PM IST
deoria
deoria Updated Sat, 16 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
so didnot tell historysheeters name
पु‌लिस - फोटो : police
देवरिया में एसपी प्रभाकर चौधरी ने थानेदारों की दक्षता की परीक्षा क्या ली, कई की कलई ही खुल गई। थाने में बैठकर रौबदार बातें करने वाले इंचार्ज अपने ही थाने के पांच हिस्ट्रीशीटर और इलाके के प्रधानों तक का नाम नहीं बता पाए। वर्षों से थाने पर मलाई काटकर जनता को गुमराह करने वाले दरोगाओं को विभागीय अधिकारियों के नाम में उलझ गए। परीक्षा के दौरान थानेदारों के ताक-झाक का मामला प्रकाश में आया है। रिजल्ट आने के बाद इन इंस्पेक्टर,थानेदारों और दरोगाओं की काबिल का पता चलेगा। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पद के चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने इंचार्जों के साथ कई दरोगाओं की परीक्षा कराई थी। कुल 26 प्रश्नों में थानेदारों के लिए प्रश्न नंबर एक अनिवार्य था। जिसमें पूछा गया था कि अपने इलाके के पांच हिस्ट्रीशीटरों के नाम और पता लिखें, दूसरे प्रश्न में इलाके के पांच ग्राम प्रधानों के नाम और गांव का नाम लिखना था। दोनों प्रश्न पांच अंक के थे। सूत्रों की माने तो कई थानेदार इलाके के पांच हिस्ट्रीशीटरों और थानेदारों के नाम तक नहीं लिख पाए।

विज्ञापन

164 सीआरपी का बयान कब जरूरी है और 169 सीआरपीसी की रिपोर्ट से क्या तात्पर्य है। इन प्रश्नों को जवाब जानने के लिए थानेदारों की ताकझांक करना पड़ा। थानाध्यक्ष के सामने गंभीर पांच कौन- सी चुनौतियां हैं और उनका समाधान कैसे किया जा सकता है। इसका उत्तर देने में कई थानेदारों के पसीने छूट गए। मजे की बात यह है कि प्रश्न नंबर 26 में जिले में थानों की संख्या, तहसील, ब्लॉक, जनसंख्या, विधायक विधानसभा, सांसद, लोकसभा, राज्यसभा सदस्य की संख्या, जनपद न्यायाधीश के नाम, सीमावर्ती जनपद के नाम, सभी क्षेत्राधिकारियों के अलावा इंस्पेक्टर एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) और (आरआई)प्रतिसार निरीक्षक के नाम पूछे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो सीओ, एलआईयू इंस्पेक्टर और आर आई तक के नाम थानेदारों को नहीं पता था। परीक्षा के बाद जब थानेेदार बाहर निकले तो एक दूसरे से इसी बात को लेकर बहस कर रहे थे। परीक्षा के दौरान रुद्रपुर सर्किल के थानेदार अपने साथी एसओ से मदद मांगते कैमरे में कैद हो गए। तीन दिन में इन थानेदारों की दक्षता का पता चलेगा।


 

इनसेट---- 
एसपी की पहल की सराहना की
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने दीवानी न्यायालय मेें एक बैठक की। जिसमें इंचार्ज के लिए एसपी प्रभाकर चौधरी द्वारा कराई जा रही परीक्षा की सराहना की गई। अध्यक्ष सिंहासन गिरी, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव ने कहा कि एसपी की छवि जनता में अच्छी है। एसपी की नई पहल काबिले तारीफ है। इस दौरान श्रीराम तिवारी, मनोज मिश्र, बांके तिवारी, आनंद राय, शंभूनाथ सिंह, भीमसेन सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed