{"_id":"583db7c94f1c1bb61fde6329","slug":"six-drug-stores-raided","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा की छह दुकानों पर छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा की छह दुकानों पर छापेमारी
देवरिया
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
दवाइयां
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शासन के निर्देश पर औषधि निरीक्षक बृजेश यादव ने छह मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की। पांच मेडिकल स्टोर्स पर फार्मेसिस्ट नहीं मिलने पर उनका लाइसेंस सस्पेंड करते हुए उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा है।
औषधि निरीक्षक बृजेश यादव मंगलवार को बरहज के सतरांव स्थित पवन मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की। यहां फार्मेसिस्ट नहीं मिला, कैशमेमो भी जारी नहीं किया जाता है। इसी चौराहे पर लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स नाम से लाइसेंस बना है, लेकिन यह कार्यरत नहीं है। इसको निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। खुखुंदू इलाके के मगहरा चौराहे पर चौहान मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी के दौरान फार्मेसिस्ट नहीं मिला। कैशमेमो नहीं दिया जाता है। दवाओं का भंडारण ठीक नहीं मिला। संचालक संजय चौहान लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं दिखा सके।
इसी चौराहे पर अजय मेडिकल स्टोर्स से नार्कोटिक्स ड्रग्स अल्प्राजोलाम का नमूना लिया गया। संचालक से क्रय-विक्रय का विवरण मांगा गया। फार्मेसिस्ट नहीं मिले, कैशमेमो नहीं दिया जाता है और लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं था। सूचना मिलने के बाद खुखुंदू चौराहे के दुकानदार दुकानें बंद कर दिए थे। सलेमपुर के वाणी मेडिकल स्टोर्स की जांच में मिला कि कैशमेमो नियमानुसार नहीं देते हैं। इलाके के छोटे दुकानदारों को ऐसे ही दवा दे देते हैं। कई दवाएं जमीन पर पड़ी थी। नार्कोटिक्स ड्रग्स का अभिलेख नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
उनसे एक वर्ष के क्रय-विक्रय का विवरण मांगा गया। यहीं के हमजा मेडिकल स्टोर्स पर फार्मेसिस्ट नहीं मिला। क्रय-विक्रय नहीं दिखा सके और औषधियों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। जिन मेडिकल स्टोर्स पर फार्मेसिस्ट नहीं मिले हैं, औषधि निरीक्षक ने उनके लाइसेंस को फार्मेसिस्ट के सत्यापन तक निलंबित कर दिया है। साथ ही कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा है।