फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shopper visited Tahrir put in jail

तहरीर देने पहुंचे दुकानदार को हवालात में डाला

Wed, 25 Nov 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 25 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस अपनी कारगुजारियों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। तहरीर देने कोतवाली पहुंचे दुकानदार को पुलिस ने उल्टे हवालात में बंद कर दिया, जबकि दुकानदार की पिटाई करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर लोगों में रोष है। 

नगर के पिपरा नाजिर वार्ड निवासी पुरूषोत्तम साहनी बस स्टैंड पर सैलून की दुकान चलाता है। रविवार की रात दुकान बंद कर घर जा रहा था। पुरानी एलआईसी गली में कुछ लोगों ने घेरकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अगले दिन आने की बात कही। दूसरे दिन दुकानदार जब कोतवाली पहुंचा तो इंस्पेक्टर से मुलाकात नहीं हुई। घायल दुकानदार ने अपना इलाज सीएचसी पर कराया। बुधवार को डॉक्टर ने एक्स-रे कराने के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाने से पूर्व दुकानदार दुबारा कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर पढ़ने के बाद इंस्पेक्टर दुकानदार पर झल्ला उठे और हवालात में डाल दिया, जबकि डॉक्टर ने एक्स-रे के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि दुकानदार जिन लोगों पर मारने पीटने का आरोप लगा रहा है। उस पक्ष के भी एक व्यक्ति को बंद किया गया है। तीन दिन पुराना मामला होने के कारण इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed