फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Salman went to friend murderer

साथी निकला सलमान का कातिल

Fri, 07 Oct 2016 10:48 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 07 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Salman went to friend murderer
सलमान हत्या का आरोपी धीरू - फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया। पुलिस लाइंस में एसपी मोहम्मद इमरान ने दो घटनाओं को पर्दाफाश किया। शहर में तीन दिन पहले हुुए सलमान हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। कत्ल का आरोपी उसका साथी निकला। मोबाइल लूट और नशे में युवक की हत्या की गई। उधर, एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो जालसाज पुलिस के हाथ लगे हैं। एसपी ने बताया कि कि ठगी का वीडियो फुटेज भी है।
विज्ञापन


यह गैंग गोरखपुर, मऊ, कुशीनगर, देवरिया, बनारस सहित कई जिलों में हेराफेरी करता था। पहली घटना में चार अक्टूबर की रात साकेतनगर, शिवराजी इंटर कॉलेज की खंडहर में रेलवे कॉलोनी निवासी सलमान की हत्या कर दी गई थी। मोबाइल और बाइक लूट ली गई थी। शुक्रवार को एसपी मोहम्मद इमरान ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या से पर्दा उठाने के लिए सीओ डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व में प्रभारी कोतवाल को लगाया गया था।
विज्ञापन


गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे मालगोदाम से साकेतनगर के धीरेंद्र राय उर्फ धीरू को गिरफ्तार किया। उसके पास से सलमान का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली। एसपी ने कहा कि सलमान और धीरेंद्र बचपन के मित्र थे। घटना की रात दोनों साथ धूम रहे थे, तभी उनकी मुलाकात रोहित से हुई। तीनों बंद इंटर कॉलेज में पहुंचे। सलमान को रोहित का मोबाइल पसंद आ गया तो लूटने की कोशिश की। रोहित भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीचबचाव में सलमान और धीरू में विवाद हो गया। नशे में सलमान ने पिस्टल निकाल ली। धीरू ने उसे पकड़ा, छीनाछपटी में गोली चली और सलमान की मौके पर मौत हो गई। पिस्टल लेकर धीरू कांशीराम आवास पर पहुंचा और ताला बंद कर भाग निकला। पुलिस ने मोबाइल, पिस्टल बरामद कर लिया लेकिन बाइक हाथ नहीं लगी। पर्दाफाश में सीआईयू के प्रभारी अनिल यादव भी शामिल थे। दूसरी ओर एटीएम बदल कर ठगी करने वाले एक गैंग को रुद्रपुर कोतवाल रामऔतार की टीम ने पकड़ लिया। उनके पास से बोलेरो, दस एटीएम कार्ड और मोबाइल बरामद हुए।

 ठगी करते हुए वीडियो फुटेज भी पुलिस के पास उपलब्ध है। गोरखपुर स्टेशन रोड के होटल से गैंग संचालित होता था। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी मोहम्मद इमरान ने बताया कि गुरुवार को रुद्रपुर निरीक्षक रामऔतार यादव ने मुखबिर की सूचना पर बोलेरो में सवार दो युवकों को पकड़ा। दोनों की पहचान जौनपुर, सराय ख्वाजा के अजीत, आजमगढ़, दीदारगंज थानाक्षेत्र के भादो निवासी नवीन गौतम के रूप में हुई।


उन्होंने बताया कि भादो निवासी उदयराज गैंग लीडर है। उनके पास से दस एटीएम, आधार कार्ड, लाइसेंस, मोबाइल और नकद रुपये बरामद हुए। युवकों ने बताया कि रुद्रपुर में एक लाख दो हजार रुपये और भलुअनी में करीब डेढ़ लाख रुपये की बैंक से निकासी की थी। रुद्रपुर वाली घटना में दोनों के वीडियो फुटेज हैं जिसे पीड़ित महिला ने पहचान लिया। एसपी ने बताया कि यह गैँग एटीएम कक्ष में खड़े होकर महिलाओं को सहायता करने की बात कहकर अपना शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed