फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Retired militaryman cut by axe

रिटायर्ड फौजी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Mon, 13 Jun 2016 11:51 PM IST
deoria
deoria Updated Mon, 13 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Retired militaryman  cut by axe
रिटायर्ड फौजी नत्थू यादव की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
खामपार के वासदेव उर्फ गोबरही में सोमवार को जमीन विवाद में एक युवक को गोली मारकर घायल करने से गुस्साए पट्टीदारों ने रिटायर्ड फौजी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इस दौरान मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


गोबरही में बैनामे की भूमि पर कब्जा दखल को लेकर अजय यादव और नत्थू यादव के बीच पिछले दो सालों से विवाद चल रहा था। सोमवार को नत्थू यादव अपने बेटे लोहा यादव को लेकर अपने बैनामा की भूमि को जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। जिससे अजय यादव व नत्थू यादव के परिवारों के बीच मारपीट होने लगी। एक पक्ष से चली गोली में अजय यादव के भाई संजय यादव के पैर में गोली लग गयी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


इससे गुस्साए लोगों ने रिटायर्ड फौजी (58) नत्थू यादव को दौड़ा लिया। वह भाग कर गांव के लालू मियां के घर में जा छिपे। हमलावर वहां भी पहुंच गये और कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। मारपीट में एक पक्ष के लोहा (22), धुरिया देवी (50), आरती देवी (50),शिवजी यादव (48), उपेन्द्र (30) घायल हो गये। दूसरे पक्ष के संजय (32), विजय (42), सुभाष (50), सुरसती देवी (48) आदि घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिटायर्ड फौजी के शव को कब्जे में ले लिया। गोली से घायल संजय को गंभीरावस्था में सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने 10 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर रामकृपाल, रणविजय और रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक एन के सिंह, एसडीएम जयप्रकाश, तहसीलदार आरपी गोस्वामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक जमीन की दोनों पक्षों ने रजिस्ट्री कराई थी। एक पक्ष का कब्जा था। दूसरा पक्ष कब्जा करना चाहता था। मामला कोर्ट में भी चल रहा है। दूसरा पक्ष कब्जा करने की नियत से ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। इसी को लेकर विवाद हो गया। हत्या के मामले में दस लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed