फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Remains tense in Madanpur, shops were closed

मदनपुर में तनाव बरकरार, बंद रहीं दुकानें

Fri, 06 Jan 2017 10:48 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 06 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Remains tense in Madanpur, shops were closed
मदनपुर थाना फूंकने के तीसरे दिन भी सड़क पर पसरा रहा सन्नाटा और दुकानों के ताले नहीं खुले। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर (देवरिया)। मदनपुर कांड की आग अभी ठंडी नहीं पड़ी है। तनाव बरकरार है। उपद्रवियों के डर से लोग दहशत में हैं और पलायन करना शुरू कर दिए हैं। अधिकांश घरों में ताले लटक रहे हैं। शुक्रवार को गांववालों ने छह युवकों को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों को शक है कि ये लोग उपद्रव में शामिल थे और पुलिस के डर से भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन


डीआईजी शिवसागर सिंह के नेतृत्व में दिनभर तलाशी अभियान चला। करीब 50 लोग हिरासत में लिए गए। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। हालात पर काबू पाने के लिए चार जिलों की पुलिस फोर्स लगाई गई है। मदनपुर में चारों तरफ सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। चौराहे की दुकानें बंद हैं। बैंक तो खुला लेकिन कोई नहीं आया। उपद्रवियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


हालात को नियंत्रण में करने के लिए गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया की पुलिस फोर्स लगाई गई है। पीएसी की पांच कंपनियां भी तैनात हैं। कस्बे में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। लोग चोरी-छिपे घर छोड़कर रिश्तेदारियों में ठौर तलाशने में लगे हैं। बताया जा रहा है पलायन करने वालों में कमजोर तबके लोग शामिल हैं, जो उपद्रवियों के डर से सहमे हैं। सुबह कुछ युवक पुलिस से बचकर भागने का प्रयास कर रहे थे। बरांव चौराहे और मनिहरपुर में कुछ युवकों को गांववालों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर में भी रोडवेज बस कुछ लोगों को पकड़ा गया। डीआईजी शिव सागर सिंह ने कहा कि पुलिस कार्रवाई में जुटी है। वीडियो फुटेज और फोटो से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उन्हें चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा। थाना फूंकने और बलवा में शामिल एक-एक लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed