फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rape with young lady

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार

Sat, 24 Oct 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भटनी
अमर उजाला ब्यूरो/भटनी Updated Sat, 24 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वहीं, नगर के कुछ लोग सुलह के लिए युवती पर दबाव डाल रहे हैं। लेकिन युवती शादी करने की जिद पर अड़ी है।
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती को उसी के मोहल्ले का युवक करीब पांच वर्षों से शादी का झांसा देकर दुराचार करता रहा।
शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक इधर कुछ दिनों से टालमटोल कर रहा था।
आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात युवक ने अपने घर बुलाकर युवती के मांग में सिंदूर लगा दिया और गले में मंगल सूत्र पहनाया।
इसकी जानकारी युवक के घरवालों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध करते हुए युवती के आरोप को गलत बताया। इसको लेकर मोहल्ले में घंटों पंचायत भी हुई।
लेकिन युवती ने किसी की एक न सुनी और शादी करने की बात कही।
इस बाबत एसओ राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed