फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pradhan's son beaten in BDO in Deoria

देवरिया में प्रधान के बेटे ने बीडीओ को पीटा

Mon, 24 Apr 2017 10:51 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 24 Apr 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's son beaten in BDO in Deoria
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। देसही ब्लॉक कार्यालय में घुसकर प्रधान के बेटे ने सरेआम बीडीओ की पिटाई कर कार्यालय में तोड़फोड़ की। बचाव में आए एडीओ पंचायत के साथ भी दुर्व्यवहार किया और चालक से हाथापाई की। पुलिस ने उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए के उसके घर दबिश भी दी गई। परियोजना निदेशक ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने तक कार्यालय में तालाबंद रखने की बात कही है।  
विज्ञापन

    
भटनी दादन गांव की प्रधान फिरोजा खानम का बेटा तारिक खान सोमवार को देसही ब्लॉक कार्यालय पहुंचा और सीधे एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव के कमरे में घुस गया। उसका कहना था कि रामछविला गांव में करीब दो महीने सफाईकर्मी नहीं पहुंच रहा है। शिकायत के बाद भी उसे हटाया नहीं जा रहा है। एडीओ ने तारिक को समझाने की कोशिश की तो उसने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।  मामला शांत हुआ तो वह यहां से निकल कर बीडीओ राजबहादुर यादव के कार्यालय में जा पहुंचा। 
विज्ञापन


उसने सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई और सेक्रेट्री के तबादले की बात कही। इस पर बीडीओ ने कहा कि जांच के बाद ही कार्रवाई होगी। इसपर तैश में आकर तारिक बीडीओ की पिटाई करने लगा और उनकी कुर्सी तोड़ दी। कुर्सी टूटते ही बीडीओ जमीन पर गिर गए। चालक रामसूरत ने बचाव की कोशिश की तो तारिक ने उसे भी पीटा। सूचना पर प्रभारी थानेदार संजय कुमार मौके पर पहुंचे। परियोजना निदेशक रविशंकर राय ने ब्लॉक कार्यालय पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शनिवार को भी ब्लॉक में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक बीडीओ को पीटने के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, कार्यालय में तालाबंद रहेगा। बीडीओ सहित ब्लॉक के सभी कर्मचारियों ने रामपुर कारखाना थाने में घटना की तहरीर दी है। उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि तारिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। सीओ सिटी अजय सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed