फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police had escaped, found Crooks

पुलिस ने दबिश दी, नहीं मिले बदमाश

Wed, 06 Jan 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 06 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

 आईटीबीपी के सिपाही को गोली मारकर बाइक लूटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस ने मऊ जिले के मधुबन बाजार में दबिश दी। 

लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं दो दिन पूर्व पिंडी गांव के भी दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। 

लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी प्रमोद गोड़ आईटीबीपी में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। 

सोलह दिन पूर्व मईल थाना क्षेत्र के महुआबारी गांव के समीप बदमाशों ने गोली मारकर सिपाही की बाइक लूट लिया था। 

पुलिस इस मामले में अज्ञात बदमाशों पर हत्या के प्रयास व लूट का केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। शुरूआती दौर में पुलिस ने सिपाही की पत्नी से जोड़कर मामले के तह में जाने की कोशिश करने लगी।

 इसमें भी सर्विलांस सें मिले लोकेशन के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

अस्पताल से घर आने के बाद सिपाही ने बयान दिया कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारी थी। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश करने में जुट गई। 

पुलिस ने लार के पिंडी गांव से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और कुछ देर रखने के बाद छोड़ दिया। पुलिस का दावा है कि सिपाही ने बदमाशों का जो हुलिया बताया है। 

उस हुलिए के दो बदमाश मऊ जिले के मधुबन बाजार के रहने वाले हैं और कुछ माह पूर्व जेल से बाहर आए हैं। इस बाबत मईल एसओ जेपी सिंह यादव ने बताया कि मधुबन के बदमाशों का लूट में हाथ होने का सुराग मिला है। बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed