{"_id":"57c9b4ab4f1c1b3d782cc7a3","slug":"police-fired-in-front-of-the-young-man-mnbdh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने ही मनबढ़ युवक ने चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के सामने ही मनबढ़ युवक ने चलाई गोली
देवरिया
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
असलहे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कसया ढाले पर बाइक खड़ी करने को लेकर दो युवकों के बीच बहस हो गई। बाइक सवार युवक ने दूसरी की पिटाई शुरू कर दी। ढाले पर मारपीट होता देख किसी ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। चेतक मोबाइल के मौके पर पहुंचे ही इसी दौरान एक युवक फायरिंग करते हुए भाग गया।
मौके पर सीओ सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और जांच में जुट गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। रामगुलाम टोला कसया ढाला निवासी प्रिजेश विश्वकर्मा पुत्र राजरोशन विश्वकर्मा गुरुवार की रात नौ बजे के करीब कसया ढाले के पास खड़ा था। रेलवे क्रासिंग गिरने से जाम लगा था।
इसी दौरान रामगुलाम टोला निवासी एक युवक बाइक लेकर पहुंचा। उसने प्रिजेश से बाइक हटाने को कहा। प्रिजेश विश्वकर्मा उलझ गया। उसने कहा कि जब क्रॉसिंग गिरा है तो तुम कैसे निकालोगे? बहस के दौरान दोनों युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने प्रिजेश विश्वकर्मा की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों मारपीट कर रहे युवक से उलझ गए।
विज्ञापन
तभी किसी ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। विवाद के दौरान चेतक मोबाइल के दो सिपाही मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान युवक ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश में पीछे दौड़ी लेकिन सफल नहीं हुई।
जानकारी होने के बाद वरिष्ठ उप निरीक्षक राणा देवेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की पड़ताल शुरू की। कई लोगों से पूछताछ की गई। सीओ ने भी घटना स्थल का निरीक्षक किया। प्रिजेश विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रामगुलाम टोला निवासी देव सिंह उर्फ राजा के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।