फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police field cases aginist those who pelted stones

पुलिस पर पथराव करने वालों पर केस दर्ज

Tue, 01 May 2018 12:08 AM IST
deoria
deoria Updated Tue, 01 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
police field cases aginist those who pelted stones
crime - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
देवरिया। 
खुद के बचाव में खामपार पुलिस ने 23 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें कई भाजपा नेता भी आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के भय से कई गांवों के युवक घर छोड़ दिए हैं। दबिश के बहाने गांव में पहुंच रही पुलिस घरों में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रही है। पुलिस की कार्यशैली से इलाके के लोगों में आक्रोश है।  
खामपार थाना क्षेत्र के हरेराम चौराहा पर 28 अप्रैल की शाम को एसओ देवेंद्र सिंह यादव सिपाहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इधर से गुजर रहे बाइक सवार युवकों से किसी बात को लेकर सिपाहियों से कहासुनी हो गई। वर्दी के धौंस दिखाते हुए सिपाहियों ने युवक की पिटाई कर दिया। यह देख चौराहा पर मौजूद लोग उग्र हो गए और पुलिस को खरी खोटी सुनाने लगे। आरोप है कि गांव वालों ने पुलिस पर ईटें बरसाईं। इस घटना के बाद खामपार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होने लगा। खुद के बचाव में एसओ की तहरीर पर बंकुल, बंगरूआ, हरेराम चौराहा, मिश्रौली, टोला अहिबरन राय गांव के 23 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर बलवा, सरकारी कार्य में बांधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले में उमेश कुशवाहा, विनोद कुमार गुप्ता, सहाबुदीन अंसारी, अखिलेश गुप्ता, जावेद अंसारी, डा. दिलीप, धीरज साहनी उत्तम प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस गांवों में दबिश दे रही है। इसके चलते गांव के अधिकांश लोग घर छोड़कर फरार है। महिलाओं का आरोप है कि रात को दबिश के लिए आ रही पुलिस घरों में घुसकर बदसलूकी कर रही है। इस बाबत एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि पुलिस के उपर वाहन चेकिंग के दौरान लोगों ने पथराव किया था। नौ लोगों केे जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस से किसी से गांवों में बदसलूकी नहीं कर रही है। 
विज्ञापन

-----
आज चढ़ना था तिलक, पुलिस ने भेजा जेल
देवरिया। बंगरूआ गांव निवासी विनोद कुमार गुप्ता भाजपा के युवा नेता हैं। इनका आज तिलक चढ़ना था। लेकिन पुलिस इनको घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं टोला अहिबरन निवासी डॉ. दिलीप को पुलिस ने जेल भेज दिया। इनके भाई कृष्णा को भी आरोपी बनाया गया। इनका बारात आज जाएंगी। लेकिन पुलिस के भय से मटकोड़वा का कार्यक्रम सोमवार को नहीं हो सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
खामपार पुलिस गांव वालों से कर रही बर्बरता
देवरिया। सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने खामपार पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है। एसपी से एसओ की शिकायत भी उन्होंने किया है। आरोप है कि पुलिस खुद पर कार्रवाई से बचने के लिए निर्दोष लोगों पर केस दर्ज किया है। वाहन चेकिंग के दौरान किसी प्रकार का पथराव नहीं हुआ है। जेल भेजे गए कई लोग देवरिया शहर में दुकानों पर खरीदारी कर रहे थे। इसका सीसी टीवी फुटेज भी दुकानदारों के कैमरे में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed