{"_id":"58ebc02f4f1c1b9c36cf58fa","slug":"petrol-pump-manager-looted1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मैनेजर से पांच लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप मैनेजर से पांच लाख की लूट
deoria
Updated Mon, 10 Apr 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर।
सलेमपुर ओवरब्रिज पर बदमाशों ने असलहे के बल पर पेट्रोल पंप के मैनेजर से पांच लाख रुपये लूट लिए। वह एसबीआई की शाखा में रुपये जमा करने जा रहे थे। ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। असलहे के बल पर बदमाशों ने डिकी में रखे पांच लाख रुपये निकालने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर डिकी से बैग लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। लूट के शिकार पंप मैनेजर को पुलिस कोतवाली ले गई।
लार थाना क्षेत्र के बरडिहां दलपत गांव निवासी उदय शंकर सिंह नगर के हरैया वार्ड-तीन में आवास बनवा कर रहते हैं। वह चंद्रा इंटर प्राइजेज पेट्रोल पंप के मैनेजर हैं। पंप नगर के हरैया वार्ड में ओवरब्रिज के उस पार स्थित है। शनिवार और रविवार को बंदी के चलते पंप का पैसा बैंक में जमा नहीं हो सका था। दो दिनों का करीब 11 लाख रुपये लेकर मैनेजर बाइक से एसबीआई की शाखा के लिए सोमवार को दिन में 10 बजे निकले। उन्होंने छह लाख रुपये पॉकेट और पांच लाख रुपये बाइक की डिकी में रखा था। वह जैसे ही ओवरब्रिज पर चढ़े, उसी समय पीछे से भगवा रंग के गमछे से मुंह ढंके बाइक सवार तीन बदमाश आ धमके और बाइक को आगे से रोक लिया। बाइक रुकते ही मैनेजर की बाइक की चाभी निकालकर ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया। बदमाश डिकी तोड़ने लगे तो मैनेजर ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। वह गिर गए। बदमाशों ने डिकी में रखा पांच लाख रुपये लूट लिए और देवरिया की तरफ भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पंप मैनेजर ने घटना की सूचना देने के लिए पहले 100 नंबर पर फोन किया। जब फोन नहीं उठा तो उन्होंने कोतवाली में फोन किया। मौके पर पहुंच कर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय और कोतवाल मोहम्मद रफीक ने घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की।
लुटेरे पकड़े नहीं गए तो थाने का होगा घेराव
सलेमपुुर। पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से व्यापारियों में गुस्सा है। व्यापारी नेता शंभू दयाल गुप्त ने कहा कि पुलिस प्रशासन की नाकामी के चलते इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। नगर विकास संघर्ष समिति के संयोजक और पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने लूट की घटना की निंदा करते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार कर रुपये बरामद नहीं करती है तो पांच दिन बाद थाने का घेराव किया जाएगा।