फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Panchayat and would not have beaten

पंचायत की नहीं मानी तो पीटा

Sun, 20 Mar 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 20 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Panchayat and would not have beaten
पंचायत की नहीं मानी तो पीटा। - फोटो : Bureau
देवरिया में मुकदमा सुलह की पंचायत नहीं मानना एक परिवार पर भारी पड़ गया। मनबढ़ों ने पंचायत नहीं मानने पर गांव के लोगों के सामने एक ही परिवार के पांच लोगों को बेरहमी से पीट दिया। पूरा गांव खामोशी से घटना को देखता रहा। झोपड़ी उजाड़कर आरोपियों ने परिवार को बेघर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामला रसूखवालों का है। ऐसे में पुलिस कड़ी कार्रवाई से बच रही है।
विज्ञापन



तरकुलवा थानाक्षेत्र के सिंधावे के रामलाल का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष के लोग सुलह के लिए दबाव बना रहे थे। रविवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी। दोनों तरफ से कई लोग पंचायत में मौजूद थे। दूसरे पक्ष के लोग कई शर्तों के साथ रामलाल पर दबाव बनाकर केस वापस लेने का जोर दे रहे थे। मामला अंबेडकर पार्क से जुड़ा था। ऐसे में रामलाल से शर्त मानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि दूसरे पक्ष के कई लोगों ने रामलाल, फूलमति, बिंदू, बबली और रमन को लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। पंचायत दर्शक बनकर तमाश देखती रही। आधे घंटे तक मनबढों का तांडव गांव में चलता रहा। आरोपियों ने रामलाल की झोपड़ी उजाड़ दी। विवाद की सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ आलोक सोनी ने बताया कि विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। इसी बीच कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed